Thursday, June 1, 2023

राजभवन मार्च में हुए लाठीचार्ज के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला |

Must Read

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा | अख्तर शफी (ब्यूरो प्रमुख) | किसान कानून के विरोध में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में हो रहे हैं राजभवन मार्च के दौरान जाप कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर दिया गया था, उसी के विरोध में जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आरा के जेपी स्मारक के समीप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। 

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता

पुतला दहन से पूर्व एक नुक्कड़ सभा की गई जिसकी अध्यक्षता जन अधिकार छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार तथा संचालन तरारी के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने किया। 

जन अधिकार छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार

जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश सचिव अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव ने कहा कि किसान हित में हो रहे आंदोलन में कराए गए लाठीचार्ज से जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। किसानों के लिए लड़ाई लगतार  चलती रहेगी,जब तक यह कानून सरकार वापस नहीं लेती है तब तक हम सब चुप बैठने वाले नहीं है। 

जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश सचिव अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है और जो संगठन किसानों की आवाज बुलंद करते हैं उन पर लाठीचार्ज करवा कर आवाज को दबाने का प्रयास करती है। जन अधिकार पार्टी पिछले 1 सप्ताह से अनिश्चितकालीन धरना पर थी लेकिन सरकार के कानों तक जू तक नहीं रेंगे, उसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राजभवन मार्च का निर्णय लिया। जैसे ही राजभवन मार्च शुरू हुआ वैसे ही नीतीश कुमार के इशारे पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया,जिसकी घोर निंदा करता हूं। और उस लाठीचार्ज के आक्रोश में आज नीतीश कुमार का पुतला फुंका जा रहा है।

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह

पुतला दहन कार्यक्रम में आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ,सोनू कुमार , राकेश कुमार, पुतुल यादव,आशीष रंजन, मनीष राय ,रजनीश यादव,जेलर पांडे, राहुल कुमार उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक संघ, गोपगुट के द्वारा...

डिप्रेशन में आकर गला रेत व हाथ काटकर छात्र ने की खुदकुशी | बाथरूम का गेट बंद कर छात्र ने की खुदकुशी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम एक छात्र...

साक्षी हत्याकांड: एक तरफ़ा प्यार में पागल हो गया था साहिल खान | जानिये दरिंदगी की पूरी कहानी |

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान के खिलाफ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जानकारी...

डॉ अमरदीप को मीडिया सेल के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रतिकांत ने दी बधाई

ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के...

More Articles Like This

Translate »