Tuesday, March 28, 2023

बोली कविता यादव- दबे- कुचले लोगो की बुलंद आवाज है लालू, उन्हें दबाना किसी के बस की बात नही |

Must Read

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा | गड़हनी | पिछड़ों की आवाज कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 75 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। लालू यादव के जन्मदिन की खुशी में पूरे बिहार में जश्न का माहौल देखा गया। हर जिले में राजद कार्यकर्ता आरजेडी मुखिया के जन्मदिन को खास तरह से मनाया। लालू की पार्टी अपने नेता के 75वें जन्मदिन को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है।

गरीबो को खाना खिलाती जिला परिषद कविता यादव.

पिता लालू यादव के जन्मदिन को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि गरीबों के संबल, सामाजिक न्याय व साम्प्रदायिक सौहार्द के सबसे प्रबल स्तंभ और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के 75वें जन्मदिवस को राजद सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। इधर भोजपुर जिले के गड़हनी में भी लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से जिला परिषद कविता यादव के द्वारा उनके आवास नहसी में मनाया गया है।

महिला को माला से सम्मानित करती कविता यादव.

इस अवसर पर कविता यादव ने कहा कि लालू प्रसाद जी का 75 वां जन्मदिवस को “सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया । जिसमे लालू रसोई के माध्यम से, दबे कुचले गरीब बेसहारा व असहाय लोगों को मान सम्मान के साथ भोजन कराया गया। कविता यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव हमेशा से ही दबे कुचले लोगो की बुलन्द आवाज रहे है उन्हें दबाना किसी के बस की बात नही।

मौके पर पूर्व विधानपरिषद लाल दासराय, गड़हनी प्रखंड के वरिष्ठ राजद नेता देवेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष मो० रिजिवी , जिला महासचिव भिखारी राम , चंद्रमा यादव , अरविंद साह, प्रखंड महासचिव योगेंद्र महतों, लल्लू यादव, संतोष यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन यादव, अनीश, चितरंजन, रामजी यादव, सुरेंद्र यादव, हरेंद्र, राजबलम सिंह, कुरकुरी पंचायत के सरपंच दीपक, सरल यादव, सुनील, शैलेंद्र, मनु साहित कई अन्य नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Latest News

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ...

अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बिगड़ी छात्र- छात्राओं की तबियत | विद्यालय में दी गयी थी गोली |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरमुखा का गांव में गुरुवार की दोपहर अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से...

प्रदेश महासचिव समेत 9 नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड से दिया इस्तीफा, राजद गठबंधन में नहीं मिल रहा सम्मान

ARA. बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन इस्तीफा दिया जा रहा है। आरा में दूसरे दिन भी...

More Articles Like This

Translate »