भोजपुर (अख्तर शफी-ब्यूरो प्रमुख)। जिले के पीरो थाना क्षेत्र के रसौली गांव में बुधवार की देर रात हथियारबंद लोगों ने सुसुप्तावस्था में एक महिला को गोली मार दी। इससे वह जख्मी हो गई। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। उसे इलाज के लिए पीरों से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना पूर्व के विवाद का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी महिला पीरो थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी स्व.मन्द्रिका सिंह की 65 वर्षीया पत्नी शिव दुलारो देवी है।
इधर, जख्मी की बहू पूजा देवी ने बताया कि बुधवार की शाम गांव के ही कुछ युवकों द्वारा उसके देवर को जबरन शराब पिलाकर और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस बात को लेकर युवको से कहासुनी हुई थी। देर रात जब सास घर में खिड़की के पास सोई थी। इसी बीच युवक एक बार फिर उनके दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करनते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सास को गोली लग गई। इससे वह जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।