Thursday, June 1, 2023

‘मेरी लाश मत ढूंढ़ना, मिलेगा ही नहीं’ | सुसाइड नोट लिख लापता हुई छात्रा |

Must Read

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

बिहार | मुजफ्फरपुर में मैट्रिक में कम मार्क्स आने से परेशान एक छात्रा सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता हो गई। 15 साल की छात्रा ने नोट में लिखा है, ‘मेहरबानी करके मेरी लाश को नहीं खोजिएगा। भूल जाइएगा कि आपकी कोई बेटी थी।’

परिजनों उसकी तलाश में जुटे हुए हैं पर उसका अब तक कुछ भी पता नहीं चला है। मामला भगवानपुर के गणेशदत्त नगर का है। परिजनों ने थाना में इसकी सूचना दे दी है। छात्रा की पहचान श्रेया कुमारी उर्फ खुशी (15) के रूप में की गई। वो तुर्की ओपी के कफेन में अपने ननिहाल से लापता हुई है।

श्रेया के पिता चन्द्रमणि ललन हार्डवेयर दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व उसे लेकर ननिहाल गए थे। श्रेया ने कहा कि आपलोग घर जाइए। हम श्रावणी मेला देखने के बाद आएंगे। इसी बीच शुक्रवार को उसका रिजल्ट आया। उसे उम्मीद थी कि कम से कम 90% मार्क्स आएंगे। लेकिन, उसे सिर्फ 59% मार्क्स आया। इस कारण वह मायूस हो गई थी। शनिवार की रात वो खाना कर सो गई। रविवार सुबह उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो श्रेया लापता थी। उसके बिछावन पर एक सुसाइड नोट पड़ा हुआ था।

नोट में श्रेया ने लिखा – ‘आई एम सॉरी, मुझे अब इस दुनिया से जाना होगा। बहुत जी ली मैंने ये जिंदगी, बस अब और हिम्मत नहीं है जीने की। आप लोग बहुत याद आएंगे। उम्मीद करती हूं कि अगले जन्म में आप लोग ही मुझे मिलेंगे। मेहरबानी करके मेरी लाश को नहीं खोजिएगा। क्योंकि, वह नहीं मिलेगा। गंगा के किनारे खुद को मारने जा रही हूं। उम्मीद करती हूं कि मेरे रिजल्ट के कारण आप लोग का जो इंसल्ट हुआ है, वह कम हो जाएगा। कोई मेरे बारे में पूछेगा तो बोलिएगा की हार्ट अटैक से वह मर गई। भूल जाइएगा मुझे कि कोई आपकी बेटी भी थी।’

पिता ने बताया कि रात को वह खाना खाने के बाद सोने गई थी। ननिहाल वालों ने बताया कि वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रह थी। खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब उसे उठाने गए तो वह लापता थी। तब से सभी रिश्तेदार और परिचित हर जगह उसे तलाश रहे हैं। नदी, नहर, पोखर और गंगा किनारे तक लोग खोजबीन करने गए हुए हैं। लेकिन, उसका सुराग अब तक नहीं मिला है।

श्रेया की मां कुमारी नीलमणि ने बेटी के लापता होने के गम में खाना पीना सब छोड़ दिया है। वह बदहवास अपनी बेटी को याद कर विलाप कर रही हैं। पिता मीडिया के माध्यम से अपील कर रहे हैं, ‘बेटी तुम जहां भी लौट आओ। तुम्हारे पापा बिल्कुल अकेले हो गए हैं। तुम्हारे बिना नहीं जी पाएंगे।’

इधर, छात्रा की तलाश में तुर्की ओपी की पुलिस भी जुटी हुई है। प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है। आसपास के थाना को भी सूचित कर दिया गया है। छात्रा की तस्वीर भी भेज दी गई है।

Latest News

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक संघ, गोपगुट के द्वारा...

डिप्रेशन में आकर गला रेत व हाथ काटकर छात्र ने की खुदकुशी | बाथरूम का गेट बंद कर छात्र ने की खुदकुशी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम एक छात्र...

साक्षी हत्याकांड: एक तरफ़ा प्यार में पागल हो गया था साहिल खान | जानिये दरिंदगी की पूरी कहानी |

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान के खिलाफ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जानकारी...

डॉ अमरदीप को मीडिया सेल के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रतिकांत ने दी बधाई

ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के...

More Articles Like This

Translate »