Thursday, June 1, 2023

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में बड़ा हादसा, लाहौर से कराची जा रहा विमान क्रैश, 99 लोग थे सवार

Must Read

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

पाकिस्तान के कराची में बड़ा विमान हादसा हुआ है। कराची में विमान क्रैश हो जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये विमान कराची के एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, इससे पहले ही ये क्रैश हो गया। इसमें 99 लोग सवार थे।

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में बड़ा हादसा हुआ है। पाकिस्तान के शहर कराची में एक रिहाइशी इलाके के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में क्रू को मिलाकर कुल 99 लोग सवार बताए गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कुछ देर पहले कराची एयरपोर्ट के पास स्थित माडल टाउन इलाके के निकट विमान गिर गया। धुएं का गुबार कराची में देखा जा रहा है। पीआईए प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान लाहौर से कराची आ रहा था।

वीडियो के मुताबिक, आवासीय इलाके में जहां ये विमान गिरा, वहां धुएं का बड़ा गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है। घरों से लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। कुछ गाड़ियों में भी आग लग गई। विमान में सवार लोगों का क्या हुआ, अब तक ये पता नहीं लग पाया है। जहां विमान गिरा वहां भी कोई हताहत हुआ है या नहीं, अभी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं आई है।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना क्विक रिएक्शन फोर्स और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान हादसे वाले जगह पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। पाकिस्तान के स्वास्थ्य और जनसंख्या कल्याण मंत्री ने विमान दुर्घटना के कारण कराची के सभी बड़े अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक संघ, गोपगुट के द्वारा...

डिप्रेशन में आकर गला रेत व हाथ काटकर छात्र ने की खुदकुशी | बाथरूम का गेट बंद कर छात्र ने की खुदकुशी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम एक छात्र...

साक्षी हत्याकांड: एक तरफ़ा प्यार में पागल हो गया था साहिल खान | जानिये दरिंदगी की पूरी कहानी |

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान के खिलाफ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जानकारी...

डॉ अमरदीप को मीडिया सेल के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रतिकांत ने दी बधाई

ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के...

More Articles Like This

Translate »