आरा | बिहार में पंचायत चुनाव से पहले भोजपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बुधवार देर रात एक ही थाने में तीन वर्षों या तीन वर्षों से ऊपर जमे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। पंचायत चुनाव में कानून-व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने ये बदलाव किए हैं। पंचायत चुनाव से ऐन पहले हुए इन तबादलों को काफी अहम माना जा रहा है। आपको बतादे की राज्य निर्वाचन आयोग, पटना के सचिव के पत्र संख्या : 3292, दिनांक: 25.08.2021 के आलोक में भोजपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी द्वारा यह तबादला किया गया है।



तबादले किये गए पुलिस पदाधिकारियों में महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी को प्रभारी, मद्यनिषेध कोषांग, महिला थाना की अनुसंधान इकाई की अपर थानाध्यक्ष रंजना सिन्हा को अनुसंधान इकाई, उदवंतनगर, उदवंतनगर थाना से सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार को अनुसंधान इकाई,धनगाई थाना, बड़हरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र प्रसाद को अनुसंधान इकाई, गड़हनी थाना, गड़हनी थाना के सहायक अवर निरीक्षक जयराम रजक को अनुसंधान इकाई, उदवंतनगर थाना,
धनगाई थाना के सहायक अवर निरीक्षक रामपाल सिंह को विधि व्यवस्था इकाई, कोईलवर थाना,बिहियां थाना के सहायक अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार को विधि व्यवस्था इकाई, गिद्धा ओपी,जन शिकायत कोषांग के सहायक अवर निरीक्षक हैदर अली को अनुसंधान इकाई, गजराजगंज ओपी,पीसीआर के सहायक अवर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह को जन शिकायत कोषांग,पुलिस केंद्र से सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार को यातायात थाना, पुलिस केंद्र से सहायक अवर निरीक्षक जगदीश राम को अनुसन्धान इकाई, बड़हरा थाना एवं पुलिस केंद्र से ही सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार को अनुसंधान इकाई, सहार थाना के रूप में नया पदस्थापना किया गया है।