Thursday, June 1, 2023

खेल से सामाजिक सद्भावना को मिलता है बढ़ावा : प्रेम पंकज | क्रिकेट मैच में मानपुर ने दरियापुर को दी शिकस्त |

Must Read

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा। सदर प्रखंड के महुली गांव में मंगलवार को बाबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन एवं डॉ. पीसी कम्प्यूटर सेन्टर के निर्देशक डॉ. विकास कुमार ने  संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेम पंकज उर्फ ललन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रो में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। युवाओं में प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत होता है। ऐसे खेल के आयोजन से सामाजिक एकता को बल मिलता है। वहीं डॉ. विकास कुमार ने कहा कि खेल केवल खिलाड़ियों का मनोबल ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि उनकी शारीरिक विकास के साथ-साथ उनकी मानसिक विकास का भी एक महत्वपूर्ण अंग बन जाता है। बाबा क्रिकेट क्लब विगत कई वर्षों से इस तरीके का कार्यक्रम कराते आ रही है।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि प्रेम पंकज उर्फ ललन

उद्घाटन मैच मानपुर और दरियापुर के बीच खेला गया। निर्धारित 6-6 ओवर के मैच में मानपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दरियापुर की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाया। जिसमें टीम के कप्तान रवि रंजन ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानपुर की टीम ने 5 ओवर 3 गेंद में ही 33 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजनकर्ता राकेश कुमार सिंह पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, प्रदेश संयोजक यूथ फॉर सेवा, राम सुंदर सिंह, राममूर्ति सिंह, उदय नारायण सिंह, अंपायर बती कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, स्कोरर सोनू कुमार सिंह, कॉमेंटेटर संतोष कुमार सिंह एवं संस्थापक रणधीर कुमार सिंह का योगदान रहा। कार्यक्रम को मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पीसी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा स्पॉन्सर किया गया है।

Latest News

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक संघ, गोपगुट के द्वारा...

डिप्रेशन में आकर गला रेत व हाथ काटकर छात्र ने की खुदकुशी | बाथरूम का गेट बंद कर छात्र ने की खुदकुशी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम एक छात्र...

साक्षी हत्याकांड: एक तरफ़ा प्यार में पागल हो गया था साहिल खान | जानिये दरिंदगी की पूरी कहानी |

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान के खिलाफ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जानकारी...

डॉ अमरदीप को मीडिया सेल के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रतिकांत ने दी बधाई

ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के...

More Articles Like This

Translate »