आरा (अख्तर शफी-ब्यूरो प्रमुख)। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित पूरे विश्व भर में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान हेतु जागरूकता यात्रा आरा नगर में निकाली गई। जागरूकता रथ में मुख्य रुप से यहां के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य श्री राम लला मंदिर का मॉडल बनाकर यात्रा में शामिल किया गया। यह यात्रा आरा नगर के गागी सूर्य मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्ग जैसे मीरगंज, श्री राम चौक, शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज, दुर्गा मंदिर, बड़ी मठिया, नवादा थाना होते हुए स्टेशन पर समापन किया गया। यह यात्रा मुख्य रूप से उन लोगों को जोड़ने का था जो अभी तक इस अभियान से दूर है।



राम मंदिर निधि समर्पण अभियान जो पिछले महीने 15 जनवरी से प्रारंभ है और आने वाले 27 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। इस यात्रा के प्रमुख सह विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष सुशील, सह प्रमुख विजय की देखरेख में यह यात्रा निकाले। शामिल अन्य लोगो मे जिले के प्रमुख सह विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष सोना लाल,विश्व हिंदू परिषद भोजपुर के मंत्री कमल किशोर पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिन्हा, धर्म यात्रा महासंघ के जिला सह मंत्री अरुण, बजरंगदल के नगर सह संयोजक आकाश अनुराग, सुरक्षा प्रमुख रोहित, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छोटू सिंह, चंदन तिवारी, अमित सिंह, शेखर, विवेक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में नगर अध्यक्ष रहे धर्मेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नीरज सोनी, निशू, धीरज राम, विशाल इत्यादि लोग तन मन धन के साथ रहे।