आरा | अख्तर शफी “निक्की” | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी एंड डायमंड शो रूम का उद्घाटन किया गया। आरा जैसे तेजी से विकास करने वाले शहर को ज्वेलरी के क्षेत्र में एक नया और भव्य प्रतिष्ठान मिल गया है। उद्घाटन सेनको के सी.ओ.ओ. संजय बनर्जी द्वारा शो रूम का फीता काट कर तत्पश्चात द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग शो रूम के उद्घाटन का गवाह बने।



कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए सी.ओ.ओ. संजय बनर्जी ने बताया की सेनको का बिहार में यह चौथा शो रूम है इस तरह सेनकों के 145 शो रूम हो गए। हमारी कंपनी का उद्देश्य है की हर तबके के लोगो को सुविधा मुहैया कराई जाए। जिन लोगो के पास एक बार में बड़ी रकम अदा कर सोना या डायमंड खरीदने का व्यवस्था नहीं है वो मासिक रकम जमा कर या प्रतिदिन थोड़ी रकम को जमा कर बड़े स्तर पर सोने या डायमंड की खरीदारी कर सकते है।



उन्होंने बताया कि सेनको गोल्ड पांच दशकों से अधिक समय से सोने के गहने की मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेलिंग में है। इस कंपनी का रिटेल स्टोर देश भर में फैला हुआ है। स्टोर की संख्या के आधार पर यह भारत के पूर्वी क्षेत्र में सबसे बड़ी संगठित रिटेल ज्वैलरी कंपनी मानी जाती है।



शो रूम के प्रोपराइटर सुनील कुमार ने बताया कि इस शो रूम को न्यू जेनरेशन के आधार पर खोला गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान में एक छत के नीचे ही लोगों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराए जाएंगे। इस प्रतिष्ठान में सोना के अलावा चांदी और हीरे के ज्वेलरी की विशाल रेंज भोजपुर जिले के लोगों को मिल सकेगी।



सुनील कुमार ने बताया की ज्वेलरी के न्यू जेनेरेशन शो रूम खोलने का मकसद एक छत के नीचे उचित मूल्य और हॉलमार्क के साथ गहनों का विशाल रेंज देना है।उन्होंने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज में छूट के अलावा डायमंड के गहनों की खरीदारी पर भी छूट दी जा रही है। साथ ही यहां ब्राइडल का विशाल रेंज है तो वहीं ऑर्डर पर भी गहने तैयार किये जाएंगे।



यहां आने वाले हर ग्राहक को वो सब कुछ मिल सकेगा जो कि उन्हें ज्वेलरी के रेंज में चाहिए। आरा के लोगों के लिए निश्चित ही ये शो रूम अनूठा और पसंदीदा होगा। इस अवसर पर स्टोर मैनेजर अमित कुमार, विनय कुमार,आशीष कुमार,आकाश कुमार, किशन कुमार सहित जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।