बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है जहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने थालीपीट कर गरीब अधिकार दिवस मनाने की अपील की थी। वही आज बिहार में अमित शाह के वर्चुअल रैली के खिलाफ आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के आवाहन पर ‘गरीब अधिकार दिवस’ के तहत थाली कटोरा पिटने का एलान किया था पूरे प्रदेश में RJD नेता और कार्यकर्ता आज खूब थाली पीटी।
प्रसिद्ध गायक छोटू छलिया ने भी पिटा थाली
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर पुरे बिहार में ‘गरीब अधिकार दिवस’ के दौरान जम कर थाली पिता गया। इस दौरान भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक सह अभिनेता छोटू छलिया ने भी आरा के सनदियां स्थित अपने आवास पर अपने परिवार वालो के साथ जम कर थालियां बजाई। आपको बतादे कि गायक छोटू छलिया का भोजपुरी में जबरदस्त क्रेज देखा जाता है और युवाओ में उनकी खासी लोकप्रियता भी है।



राजद के स्टार प्रचारको में से एक छोटू छलिया
भोजपुरी गायक सह अभिनेता छोटू छलिया भोजपुरी गायकी में तो प्रसिद्धि हासिल की ही साथ ही छोटू छलिया का क्रेज राजद के कार्यकर्ताओ में भी देखी जाती है। छोटू छलिया ने अब तक दर्जनो गाना लालू—राबड़ी और तेजप्रताप—तेजस्वी के लिए गाया है साथ ही राजद के किसी भी कार्यक्रम में आवश्य देखे जाते है। इस संबंध में गायक सह अभिनेता छोटू छलिया ने कहा कि गायक और अभिनेताओ के लिए कोई जाती और धर्म नही होता वो हर लोगो के लिए होता है हर समाज का होता है। हॉ विचारधाराएं अलग होने के कारण बहुत सारी चिजे अलग जरूर होता है। कालाकारो का काम सिर्फ गाना गा कर लोगो का मनोरंजन करना ही नही होता बल्कि लोगो में जारूगकता फैलाना भी होता है। आज बिहार में गरीबो की स्थिति बद से बद्तर है उसके खिलाफ लोगो को जरूर आवाज उठानी चाहिए।