Wednesday, June 7, 2023

एनकाउंटर से बचने के लिए विकास ने तैयार किया मास्ट प्लान, यूपी नहीं इस जगह कर सकता है सरेंडर

Must Read

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। लेकिन ये अपराधी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। विकास दुबे को पकड़ने के लिए प्रदेश के कई जिलों में छापे मारे जा रहे हैं और जो भी लोग इस अपराधी के संपर्क में थे उनसे भी यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसी बीच अब ये खबर आ रही है कि विकास दुबे जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकता है। कहा जा रहा है कि विकास दुबे दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा हैं। क्योंकि उसे इस बात का डर है कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।

विकास दुबे के आत्मसमर्पण करने की खबर के बाद से यूपी पुलिस और सतर्क हो गई है। यूपी पुलिस ने अपनी 2 टीमें दिल्ली में तैनात कर दी गई हैं। ताकि दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से पहले ही उसे पकड़ा जा सके। यूपी पुलिस ने अपनी टीमों को कोर्ट सहित उन तमाम संभावित जगहों पर तैनात किया है। जहां पर ये आत्मसमर्पण कर सकता है। सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस ने दिल्ली स्थित कोर्ट के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे को डर है कि यूपी में उसका एनकाउंटर हो सकता है। या फिर यूपी पुलिस उसके साथ कुछ गलत कर सकती है। इस डर के चलते वो दिल्ली स्थित किसी अदालत में आत्मसमर्पण कर सकता है। वहीं यूपी पुलिस के अधिकारी दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क में है। ताकि जैसे ही दिल्ली पुलिस को विकास दुबे के बारे में जानकारी मिले। तो यूपी पुलिस उस गिरफ्तार कर सके।

यूपी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर जानकारी देते हुए कहा, वो दिल्ली पुलिस के संपर्क में लगातार बने हुए हैं। अगर दिल्ली एनसीआर में उससे जुड़ी हुई कोई जानकारी मिलती है। तो यूपी पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास करेगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ लगातार यूपी पुलिस की टीम संपर्क में बनी हुई है। दिल्ली पुलिस की टीम भी ये कोशिश कर रही है कि अगर विकास दुबे दिल्ली में कहीं छुपा है। तो उसे गिरफ्तार करके तत्काल यूपी पुलिस को सौंप दिया जाए।

यूपी पुलिस के विशेष सूत्रों के अनुसार विकास दुबे के कुछ लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। जो कि बड़े वकीलों से संपर्क कर रहे हैं। ताकि विकास दुबे को राजधानी दिल्ली में सरेंडर करवाया जा सके और यूपी पुलिस के चंगुल से वो बच सके।

गौरतलब है कि विकास के ऊपर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करना का आरोप है। पुलिसवालों को मारने के बाद से ये अपराधी फरार है। वहीं अब विकास दुबे को अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है। जिसके कारण वो दिल्ली के किसी कोर्ट में अपना आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा है। विकास दुबे पर यूपी पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा हुआ है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी पर...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक गर्भवती नवविवाहिता की गला...

महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया शव बरामद | परिजनों ने बाइक व चेन को लेकर लगाया हत्या का...

आरा | आकाश कुमार | बिहार | संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की सुबह एक महिला की...

13 साल की मासूम लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया बलात्कार | पांचों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

मध्यप्रदेश | सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 साल की नाबालिग पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम...

More Articles Like This

Translate »