बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रास्ते के लिए दो पक्षो के पुराने विवाद में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।



मामला भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव की बताई जा रही है जहां सेवगार निवासी कृष्णा राम की 40 वर्षिय पत्नी देवान्ती देवी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गयी है।
हालांकि अभी घटना का कारण स्पष्ट नही हो सका है लेकिन सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रास्ते को लेकर दो पक्षो के बिच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर दो पक्षो में पहले गाली गलौज हूई जिसके बाद बात बढ़ी और महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।