Wednesday, June 7, 2023

महंगाई में पीस रही देश की जनता : अमिता | देश मे बढ़ती महंगाई को ले महिला कांग्रेस का प्रदर्शन |

Must Read

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

भोजपुर | बिहार | देश में खाद्य तेल, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल तथा दालों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ भोजपुर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने कोईलवर में पंजाब नेशनल बैंक के सामने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की.गांव देहात और कोईलवर पंचायत के अलग अलग क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने सिर पर सिलेंडर ले रखा था. हाथ में नारे लिखी तख्तियां भी ले रखी थी. इन तख्तियों पर भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लिखे हुए थे. भाजपा का देखो खेल / महंगी गैस महंगा तेल जैसे नारे लिखे थे.

कोईलवर में अमिता पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता

पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क पर इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अमिता पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर काबू नहीं कर पा रही है. दो साल से जनता कोरोना की मार से बेहाल है, ऐसे में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस तथा दालों के मूल्यों में बेतहासा बढ़ोतरी कर जनता को औरे बेहाल किया जा रहा है. महंगाई की चक्की में पिस रही जनता को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में उमड़ी महिला कार्यकर्ताओं की भीड़

 भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी, कर्मचारी, छात्र, नौजवान सभी के साथ छल किया है. चुनाव में लंबे, चौड़े वादे कर वोट झटकने के बाद जनता को उपर वाले के भरोसे छोड़ दिया . अच्छे सपने दिखाने का वादा करने वाली सरकार में जनता को बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं.सरकार की मनमानी नीतियों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसमें रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है. 

प्रदर्शन के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करती जिलाध्यक्ष अमिता पांडेय

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नेत्री रीता सिंह ने कहा कि महामारी की मार से बेहाल जनता को महंगाई बढ़ाकर और त्रस्त किया जा रहा है. रोजगार, धंधा बंद होने से पहले से परेशान जनता को महंगाई के चलते परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.उन्होंने कहा कि आप तमाम महिलाएं घर घर जा कर महिलाओं को बढ़ती महंगाई को लेकर जागरूक करें. और बताएं कि इसके लिए केन्द्र की भाजपा नीत सरकार जिम्मेदार है .प्रदर्शन में, धनवंती कुमारी, अनीता राम, शबनम कुमारी, बैज्नती देवी, मन्नू देवी, तेतरी देवी, सपना देवी, लक्ष्मी देवी, धनकेशरी देवी ,मोनावी देवी, प्रभावती देवी और मालती देवी भी शामिल थीं.

Latest News

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी पर...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक गर्भवती नवविवाहिता की गला...

महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया शव बरामद | परिजनों ने बाइक व चेन को लेकर लगाया हत्या का...

आरा | आकाश कुमार | बिहार | संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की सुबह एक महिला की...

13 साल की मासूम लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया बलात्कार | पांचों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

मध्यप्रदेश | सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 साल की नाबालिग पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम...

More Articles Like This

Translate »