Tuesday, March 28, 2023

सोनू सूद को बिहार बुला लिट्टी—चोखा खिलाना चाहते है गरीब—मजदुर तो कोई बनवाना चाहता है मूर्ति

Must Read

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

‘माई हमनी के उहे दबंग वाला छेदी सिंह मदद कईले हा’ ये बात आज महाराष्ट्र से भूखे प्यासे फंसे प्रवासी मजदुर जब अपने घर पहुंचे तो अपने परिवार वालो से अत्यंत खुशी के साथ ये परिचय दे रहे थे। असल में ये परिचय था फिल्म इंडस्ट्री के खलनायक सोनू सूद के लिए जो आज यूपी—बिहार के लोगो के लिए पूरी तरह नायक बन चुके है। आज कई लोग ट्वीटर के माध्यम से उन्हे अपने घर बुला लिट्टी चोखा खिलाना चाहता है तो कोई गांव में उनकी मूर्ति लगवाना चाहता है।

कोरोना महामारी के चलते रोजमर्रा काम करने वाले मजदूरों का कामकाज पूरी तरीके से ठप हो चुका है.देखा जा रहा है कि मजदूर कामकाज ना होने की वजह से हज़ारों किमी पैदल चल कर अपने अपने घर, अपने अपने गांव जा रहे हैं. जिसको जैसे हो रहा है वह वैसे अपने घर की तरफ चल दिया है हजारों की संख्या में मजदूर पैदल आ जा रहे हैं उनके पास कोई साधन नहीं है.

ऐसे में इन मजदूरों की मदद हर कोई अपने अपने तरीके से कर रहा है कोई खाना खिला रहा हैं, तो कोई रास्ते में पानी पिला रहा हैं, नंगे पैर मजदूर ना चले इसके लिए कोई उनको जूता चप्पल पहना रहा हैं.

बॉलीवुड के भी कई सितारे इन मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं लेकिन इन सबके बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का एक अलग ही किरदार देखने को मिला हैं. कई फिल्मों में नेगेटिव रोल कर चुके सोनू सूद असल जिंदगी में बहुत ही हीरा दिल और पोस्टिव इंसान हैं.

अपनी अदाकारी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों प्रवासियों के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन से देश के गरीबों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सोनू सूद ने लगातार इन प्रवासी मजदूरों, कोरोना वॉरियर्स, डॉक्टर्स की मदद की है. सोनू सूद लगातार बस के जरिये प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं.

सोनू सूद लगातार जमीन पर उतर कर इन मजदूरों की मदद कर रहे हैं सोनू ने कुछ दिन पहले मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की थी, वही उनका यह काम अभी भी लगातार जारी है जो कोई भी उनको ट्विटर पर कह रहा है या उनसे मदद मांग रहा है वह हर किसी की हर संभव मदद कर रहे हैं. सोनू सूद इस वक्त लोगों के लिए उन मजदूरों के लिए मसीहा बने हैं, सोनू सूद का यह किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग दिल से उनको दुआएं देने में लगे हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ...

अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बिगड़ी छात्र- छात्राओं की तबियत | विद्यालय में दी गयी थी गोली |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरमुखा का गांव में गुरुवार की दोपहर अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से...

प्रदेश महासचिव समेत 9 नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड से दिया इस्तीफा, राजद गठबंधन में नहीं मिल रहा सम्मान

ARA. बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन इस्तीफा दिया जा रहा है। आरा में दूसरे दिन भी...

More Articles Like This

Translate »